जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में 07 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आज से शुरू

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में 07 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू।

बाघल टाइम्स

कुनिहार ब्यूरो : ( 19 अक्तूबर ) जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में छात्रों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सामारोह एन.एस.एस. प्रभारी विक्रम सिंह की देखरेख में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य के. के. यादव द्वारा किया गया।

प्राचार्य के. के. यादव ने एन.एस.एस. के मूलमंत्र को समझाया और छात्रों को प्रत्येक गतिविधि में उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा राष्ट्र के लिए एन.एस.एस. के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की। 

इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सीमा सक्सेना ने सबका आभार व्यक्त किया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!