खेलकूद के माध्यम से युवा मतदाताओं को किया जागरूक 

खेलकूद के माध्यम से युवा मतदाताओं को किया जागरूक 

बाघल टाइम्स



अर्की ब्यूरो (23 मार्च) शनिवार को राजकीय महाविद्यालय अर्की में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में स्वीप टीम अर्की विधानसभा क्षेत्र ने महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण रहे वालीबाल एवं एथलेटिक्स रहा।इस अवसर पर युवा मतदाताओं को खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया गया।

 

महाविद्यालय के युवा मतदाताओं ने इन गतिविधियों में बढ़-कर कर भाग लिया साथ ही उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने का संकल्प भी दोहराया ।

 

प्रतियोगिता में स्वीप नोडल अधिकारी यशपाल शर्मा, डॉ हेमराज सूर्य, शारीरिक विभाग प्रभारी डॉ सतीश शर्मा, प्रो सोहन नेगी व डॉ धनदेव शर्मा उपस्थित रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!