कार्यकलापों का दायरा बढ़ाएगी समिति : डॉक्टर संतलाल

कार्यकलापों का दायरा बढ़ाएगी समिति : डॉक्टर संतलाल


बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (07 अप्रैल) मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक प्रधान मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में समिति की गत चौदह वर्षों की यात्रा पर संतोष प्रकट किया गया।

 

समिति के संस्थापक डॉ संत लाल शर्मा ने कहा कि विगत वर्षों में समिति अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल रही है तथा आगामी वर्षों में समिति के कार्यकलापों का दायरा और भी बढ़ाया जाएगा। ज्ञात हो कि यह समिति अप्रैल 2010 में अस्तित्व में आई थी।

 

 

समिति के सचिव राजेश कपाटिया ने बताया है कि समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आम सभा की बैठक 21अप्रैल को अर्की में होगी।

 

 

उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि नियत तिथि को अवश्य उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव पारित कर सरकार से अनुरोध किया गया कि अर्की पशु अस्पताल से पहले मांझू सड़क की मुरम्मत के कार्य को गति प्रदान की जाए तथा मलवे के डंपिंग की उचित व्यवस्था की जाए।

 

 

इसके अलावा प्रस्ताव पारित कर सभी सदस्यों ने पखरेड़, भूमती के दानी सज्जन पुरुषोत्तम शर्मा का समिति दिए योगदान के लिए धन्यवाद किया ।

 

इस मौके पर सोहन लाल पाल, राजिंदर गौतम, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ संत लाल शर्मा, राजेश कपाटिया व रोहित शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!