एन डी पी एस के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

image

6 April 2021

बाघल टाइम्स

पुलिस थाना अर्की के अन्तर्गत एन डी पी एस एक्ट के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मामला दोपहर मंगलवार का है जब ए एस आई प्यारेलाल,मुख्य आरक्षी विवेकानंद व मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश सरकारी वाहन में आरक्षी नरेन्द्र कुमार के साथ गश्त के लिए अर्की बाजार से मांजू की तरफ जा रहे थे।
जैसे ही गश्त के दौरान वह वार्ड नम्बर 4 में पहुंचे तो वहां चाय की दुकान के बाहर एक व्यक्ति खड़ा था जिसने पुलिस की गाडी देखी और घबराकर नाली की तरफ एक पुडिया फैंकी शक होने पर उक्त व्यक्ति को काबु करके नाम पता पुछा जिसने अपना नाम देवी राम पुत्र स्व0 नेक राम निवासी गांव जलाणा डा0 पलोग बतलाया ।
देवी राम के द्वारा नाली के किनारे फैंकी गई प्लास्टिक की पुडिया को उठाकर खोलकर चैक किया तो पुड़िया के अन्दर गोलाकर काले रंग का पदार्थ पाया गया जो सूंघने व अनुभव के आधार पर चरस होनी पाई गई जिसका वजन 18 ग्राम पाया गया।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?

डीएसपी प्रताप सिह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है व मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है ।

error: Content is protected !!