अर्की महाविद्यालय में “वोट करेगा अर्की” हस्ताक्षर अभियान चलाया

अर्की महाविद्यालय में “वोट करेगा अर्की” हस्ताक्षर अभियान चलाया



बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (02 अप्रैल) मंगलवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप टीम) द्वारा अर्की महाविद्यालय में “वोट करेगा अर्की” हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें अर्की महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

स्वीप नोडल अधिकारी प्रो यशपाल शर्मा एवं डॉ हेमराज सूर्य ने बताया कि अर्की कॉलेज कि विद्यार्थियों को हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आने वाले लोकसभा चुनाव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वीप टीम महाविद्यालय के युवा मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया और मताधिकार के महत्व के बारे में सतत जागरुक कर रही है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!