अर्की कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन।

अर्की कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन।

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 24 फरवरी ) अर्की कॉलेज में रोड़ सेफ्टी क्लब की छात्र-छात्राओं द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम रोड़ सेफ्टी क्लब के प्रभारी सोहन नेगी की अगुवाई में आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या सुनीता शर्मा ने कहा कि ऐसे नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों में जागृति आती है तथा वे अपने आसपास के नागरिकों में ऐसी जानकारी साझा करते हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य जीवन बहुमूल्य है इसे व्यर्थ में नहीं गंवाना चाहिए। वे जब भी दो पहिया वाहन चलाएं तो उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!