अर्की के राज कुमार पाल ‘शान-ए-भारत’ अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

अर्की के राज कुमार पाल ‘शान-ए-भारत’ अवॉर्ड 2025 से सम्मानित।

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 12 मई ) भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति द्वारा राष्ट्र स्तरीय वार्षिक समारोह पिंजौर (हरियाणा) में मनाया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन फर्स्ट एड काउंसिल ऑफ इंडिया भारत सरकार डॉ. शबाब आलम थे।

इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के डीपीई राज कुमार पाल को मुख्य अतिथि द्वारा ‘शान ए -भारत’ अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
राजकुमार पाल के लिए यह सम्मान न केवल अर्की क्षेत्र बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गौरवान्वित क्षण है जो युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस समिति द्वारा देश की उन महान विभूतियों को ‘शान- ए -भारत’ अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, खेल, चिकित्सा, साहित्य, तथा समाज सेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य किया हो।

राज कुमार पाल स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों में दो बार भारत का बास्केटबॉल खेल में मुख्य कोच के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनके मार्गदर्शन में बर्लिन (जर्मनी) विश्व खेलों में भारत ने बास्केटबॉल में स्वर्ण पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया था। इसके साथ ही वह बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के ‘ए पैनल रेफरी’ भी हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार, समस्त स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों तथा सभी क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!