चौथी बार टल सकती है मंत्रिमंडल की बैठक, दिल्ली जाएंगे सीएम जयराम


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (19 दिसंबर) राज्य सचिवालय में सोमवार सुबह 10:30 बजे आयोजित होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक चौथी बार टल गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज दिल्ली जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और उन्हें 27 दिसंबर को हिमाचल आने का न्योता देंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनसे मुलाकात का समय मांगा था जो कि सोमवार को तय किया गया है।यहां वे कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे। रात्रि ठहराव नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में होगा। सोमवार दोपहर 1:30 बजे वे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शिमला के लिए रवाना होंगे और शाम को तीन बजे शिमला पहुंचेंगे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!