पुलिस ने पकड़ी 78 पेटी शराब, मामला दर्ज

पुलिस ने पकड़ी 78 पेटी शराब, मामला दर्ज

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (08 मार्च)  शिमला जिले के कोटखाई पुलिस थाना के अंतर्गत  पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने टिककारी में सड़क किनारे लगाई गई दुकान से भारी मात्रा शराब पकड़ी है।  जानकारी के अनुसार  यहां पर दूसरे राज्य की शराब का भंडारण किया हुआ था। 
पुलिस  को गुप्त  सूचना मिली थी कि   टिककारी में सड़क किनारे लगाई गई दुकान से भारी मात्रा शराब  रखी है । छापेमारी  के दौरान कुल 78 पेटी (936 बोतल) अंग्रेजी और देशी शराब एवं बीयर बरामद की है। 
थाना कोटखाई में इस मामले को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
उधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है

error: Content is protected !!