कालका-शिमला हाईवे पर बोरी में बंधी मिली बिलासपुर के युवक की लाश


बाघल टाइम्स नेटवर्क

पिंजौर की रथपुर कॉलोनी के सामने सड़क किनारे नाले में बंद बोरी में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।
मृतक युवक की पहचान अभिनव चंदेल पुत्र अशोक चंदेल निवासी गांव बलोह तहसील घुमारवीं (बिलासपुर) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मौके से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर बोरी पर पड़ी और जब वह बोरी के नजदीक गया तो उसमें से पैर का अंगूठा बाहर निकला हुआ था. शख्स ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. इसके बाद थाना पिंजौर पुलिस की टीम और कालका एसीपी मुकेश जाखड़ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने के लिए आस के लोगों मौके पर बुलाया और एक व्यक्ति ने बताया कि उसके दोस्त का साला कुछ दिन से लापता है।

व्यक्ति ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में दोस्त को मौके पर बुलाया. बाद में परिजनों ने शव की शिनाख्त 32 वर्षीय अभिनव चंदेल के तौर पर हुई है जो की
बद्दी में फार्मा कंपनी में नौकरी करता था और वह 30 जनवरी से लापता था।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!