बद्दी में युवती से चाकू की नोक पर हुआ रेप ,आरोपी फरार


बाघल टाइम्स

सोलन ब्यूरो (09 फरवरी)   सोलन जिला के बद्दी में एक दवा कंपनी में काम करने वाली कुल्लु जिले की एक युवती के साथ रेप का मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती ड्यूटी से लौट रही थी। इस दौरान आरोपी ने युवती से चाकू की नोक पर रेप किया और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार युवती ने पुलिस को लिखी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम को वह कम्पनी से ड्यूटी ख़त्म कर सहेली के साथ अपने रूम जा रही थी इस दौरान मोरपेन कम्पनी के बाहर जब वह सुनसान रास्ते में पहुंची तो एक अनजान लड़के ने चाकू निकाल कर रास्ता रोक लिया आरोपी ने उसकी सहेली को डराया और वह डर कर भाग गई।

इसके बाद आरोपी उसे जबरदस्ती झाडियों की ओर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसकी कंपनी का एक कर्मी वहाँ आया तो उसे देख आरोपी भाग गया ।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नवदीप ने बताया कि महिला पुलिस थाना के तहत बलात्कार का केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!