हिमाचल में बिगड़ा मौसम: शीतलहर की चपेट में प्रदेश, ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (02 दिसंबर)   हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। ऊंची चोटियों पर जहां हिमपात हो रहा है। वही निचले इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है ।मौसम विभाग ने 4 और 5 दिसंबर को हिमपात का अनुमान और. शिमला में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है ।लेकिन शिमला में अभी बर्फबारी का इंतजार करना पड़ेगा. हिमपात होने से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।

मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को बारिश या बर्फबारी की संभावना कम है।अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।

error: Content is protected !!