नौकरी के खुलेंगे द्वार: कौशल विकास निगम 25 हजार युवाओं को देगा रोजगार


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (02दिसंबर)  हिमाचल प्रदेश के 25 हजार युवाओं को जुलाई 2022 तक कौशल विकास निगम नौकरियां दिलवाएगा। इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग टेंडर के जरिये कंपनियों के साथ फ्लेक्सी एमओयू करेगा। चयनित कंपनियां छह राज्यों में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिलाएंगी। बीते बुधवार को राज्य सचिवालय में इस मामले को लेकर मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई। निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और उद्योगपति बैठक में शामिल हुए।

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर दिलाने के लिए जल्द ही फ्लेक्सी एमओयू किए जाएंगे। बुधवार को इस बाबत उद्योगपतियों के साथ चर्चा की भी गई है।
जानकारी के अनुसार14 कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ युवाओं के कौशल विकास को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा। छह राज्यों में युवाओं को फ्लेक्सी एमओयू में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेंडर के माध्यम से कंपनियों का चयन किया जाएगा। एक हजार युवाओं को दिसंबर में रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि चयनित होने वाली कंपनियां प्रशिक्षण देने के साथ नौकरियां उपलब्ध करवाने में भी मदद करेंगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!