सरकारी स्कूलों में दिसंबर में वितरित होगी स्मार्ट वर्दी


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (24 नवंबर)  प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब साढ़े आठ लाख विद्यार्थियों को दिसंबर में स्मार्ट वर्दी दी जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर वर्दी की रैंडम सैंपलिंग की रिपोर्ट सही आने के बाद ही वितरण के निर्देश दिए हैं।
कनकारी के मुताबिक पहली से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्मार्ट स्कूल वर्दी के दो-दो सेट देने के साथ सिलाई के लिए 200-200 रुपये भी दिए जाएंगे। सिलाई का पैसा बैंक खातों के माध्यम से जारी होगा। जमा एक और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को वर्दी सिलाई की राशि नहीं दी जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित ने बताया कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से वर्दी खरीद की जा रही है।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!