रात को गेड़ी मारने निकले 6 दोस्तों की कार हादसे का शिकार, 1 की मौत, 5 घायल।


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

24 नवम्बर/  कांगड़ा के जयसिंहपुर में दोस्त से मिलकर लौट रहे कार सवार युवक हादसे का शिकार हो गए। जिसमें 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए । पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में यह घटना पेश आई है. कांगड़ा पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. घटना मंगलवार रात को पेश आई है.
जानकारी से मिली जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के जयसिंहपुर के जानकीनाथ मंदिर के पास मंगलवार रात साढ़े दस बजे के करीब एक ऑल्टो कार आम के पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार में सवार 6 युवकों में से एक की मौत हो गई. मृतक की शिनाख्‍त 19 वर्षीय अभिषेक कुमार गांव दसोली, जवाली के रूप में हुई है जबकि घायलों में 21 वर्षीय राहुल, गांव मनियाणा, नूरपुर, 17 वर्षीय विनोद कुमार, गांव खडा सनियाल, इंदौरा, 25 वर्षीय वैभव सूद लंबागांव, 21 वर्षीय राहुल कुमार ,गांव सनियाल, इंदौरा और 21 वर्षीय अक्षय कुमार बंदूही, नूरपुर शामिल हैं। मामले की पुष्टि करते हुऐ डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!