रोहतांग दर्रा सेलानियो की आवाजाही के लिए बंद , आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति ।


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

सैलानियों की प्रमुख सैरगाह रोहतांग दर्रा को अब सैलानियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। पर्यटकों के साथ आम वाहन भी सोमवार से मनाली के कोठी से आगे नहीं जा सकेंगे। सेना, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार ऑनलाइन परमिट की वेबसाइट भी बंद कर दी है। जानकारी के अनुसार तापमान में गिरावट, नालों में पानी जमने तथा सड़क में फिसलन का खतरा होने से जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। अब पर्यटक छह माह तक रोहतांग दर्रा का दीदार नहीं कर सकेंगे। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में देश-विदेश के हजारों सैलानी पहुंचते हैं। दिवाली के बाद हुई ताजा बर्फबारी के बाद से रोहतांग दर्रा में हजारों पर्यटक सैर-सपाटे के लिए आ रहे हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!