पुलिस कांस्टेबल रातो रात बना करोड़पति, फैंटेसी लीग में मोबाइल पर अपनी टीम बनाकर जीता एक करोड़ 15 लाख।


image

बाघल टाइम्स 

बिलासपुर(24 जुलाई)

बिलासपुर जिले के घुमारवीं पुलिस थाना में कांस्टेबल  पद पर तैनात सुनील ठाकुर को क्रिकेट के जुनून ने रातों-रात करोड़पति बना दिया। गांव बैरी रजादियां के सुनील को

बचपन से ही  क्रिकेट का जुनून था और इसी जुनून के चलते वह कई बार फैंटेसी लीग में मोबाइल पर अपनी टीम बनाकर मैच खेलते थे।
बीते शुक्रवार को हुए भारत-श्रीलंका के तीसरे एक दिवसीय मैच के दौरान उन्होंने लीग में एक करोड़ 15 लाख रुपये का इनाम जीता। लेकिन सुनील को  विश्वास नहीं हो रहा है कि सच में कुछ ऐसा हुआ है।
 सुनील के अनुसार उन्होंने एक टीम बनाकर 2 कंटेस्ट में भाग लिया। एक में 49 और दूसरे में 35 रुपये लगाकर अपनी टीमें बनाईं । जैसे ही उनका नाम पहले नंबर पर आया तो विश्वास नहीं हुआ कि उन्होंने एक करोड़ 15 लाख रुपये जीत लिए हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!