एचआरटीसी बस से सामान भेजना अब और भी हुआ आसान, निगम ने दी जानकारी

एचआरटीसी बस से सामान भेजना आसान, निगम ने दी जानकारी। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 13 अक्तूबर ) हिमाचल पथ परिवहन निगम क्षेत्र सोलन के अधीन यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बस अड्डों, सोलन, राजगढ, अर्की तथा कुनिहार से यात्रियो को अपना सामान बस स्टैंड से राज्य के अन्दर व बाहर भिजवाने हेतू सुविधा बस पड़ाव प्रभारी द्वारा खेपन कार्यालय से किए जाने की व्यवस्था की गई है।

इस व्यवस्था की जरुरत इसलिए महसूस हुई है, क्योंकि लोगों को अपना सामान अपने नजदीक के एचआरटीसी बस स्टैंड से कैसे भेजा जाए तथा जहां वो सामान भेजना चाहते है वंहा के लिए बस सेवाओ की उपलब्धता किस किस समय पर है की जानकारी आमतौर पर साधारणतः लोगो के पास उपलब्ध नहीं होती है।

अब खेपन कार्यालय के माध्यम से साधारण बस किराए पर एचआरटीसी द्वारा राज्य के विभिन्न स्थानों व राज्य से बाहर जंहा जहां तक एचआरटीसी की बस सेवाए संचालित होती है भिजवाने हेतु व्यवस्था किए जाने के उपरान्त अब किसी भी व्यक्ति को बस का समय या सामान देने व बस मे सामान देने की चिन्ता करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि अब कोई भी व्यक्ति जब चाहे एचआरटीसी के बस स्टैंड पर जाकर अड्डा प्रभारी के माध्यम से अपना सामान खेपन कार्यालय मे रखवाने या जिस दिन वो चाहे भिजवाने की सुविधा प्राप्त कर सकते है। यहा पर ये भी बताना जरुरी है कि 10 किलो तक के सामान का मात्र एक चौथाई किराया जो कि साधारण बस किराए से भी कम होता है तथा 20 किलो तक के सामान का आधा टिकट व 40 किलो तक सामान का 1 टिकट का किराया लिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति पहले ही सामान खेपन कार्यालय मे देना चाहता है तो व्यक्ति को खेपन लिपिक द्वारा किराए की रसीद उपलब्ध करवाई जाएगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन क्षेत्र के अधीन सोलन, अर्की, कुनिहार व राजगढ़ बस पड़ाव से विभिन्न स्थानों के लिए सामान भिजवाने का किराया उदाहरणतः निम्न रहेगा।

किराया सूची (सोलन क्षेत्र)

1. सोलन से चंडीगढ़: एक चौथाई किराया – 41.5, आधा किराया – 83, पूरा किराया – 166

2. सोलन से रोहड़ू: एक चौथाई किराया – 82.75, आधा किराया – 165.5, पूरा किराया – 331

3. सोलन से शिमला: एक चौथाई किराया – 29.5, आधा किराया – 59, पूरा किराया – 118

4. सोलन से धर्मशाला: एक चौथाई किराया – 164.5, आधा किराया – 329, पूरा किराया – 658

5. सोलन से हमीरपुर: एक चौथाई किराया – 102, आधा किराया – 204, पूरा किराया – 408

6. सोलन से रामपुर: एक चौथाई किराया – 114.5, आधा किराया – 229, पूरा किराया – 458

7. सोलन से रिकांगपिओ: एक चौथाई किराया – 179.5, आधा किराया – 359, पूरा किराया – 718

8. अर्की से बिलासपुर: एक चौथाई किराया – 52, आधा किराया – 104, पूरा किराया – 208

9. अर्की से सोलन: एक चौथाई किराया – 34.5, आधा किराया – 69, पूरा किराया – 138

10. अर्की से चंडीगढ़: एक चौथाई किराया – 58.25, आधा किराया – 116.5, पूरा किराया – 233

11. अर्की से शिमला: एक चौथाई किराया – 24.5, आधा किराया – 49, पूरा किराया – 98

12. कुनिहार से चंडीगढ़: एक चौथाई किराया – 48.75, आधा किराया – 97.5, पूरा किराया – 195

13. राजगढ़ से नाहन: एक चौथाई किराया – 62.5, आधा किराया – 125, पूरा किराया – 250

14. राजगढ़ से सोलन: एक चौथाई किराया – 25, आधा किराया – 50, पूरा किराया – 100

लोगों की सुविधा हेतु सोलन क्षेत्र के अधीन सभी बस पड़ाव के अड्डा प्रभारियों के दूरभाष नंबर निम्न प्रकार से हैं:

अड्डा प्रभारी संपर्क सूची

1. आईएसबीटी सोलन:

• अड्डा प्रभारी: श्री नरेंद्र सिंह

• मोबाइल नंबर: 01792-226040, 85447-71104

1. आईएसबीटी अर्की:

• अड्डा प्रभारी: श्री राजेंद्र कुमार

• मोबाइल नंबर: 01796-222004, 78763-96812

1. आईएसबीटी कुनिहार:

• अड्डा प्रभारी: श्री केशवा राम

• मोबाइल नंबर: 98166-26319

1. आईएसबीटी राजगढ़:

• अड्डा प्रभारी: श्री कृष्ण चंद

• मोबाइल नंबर: 01799-220611, 82199-19274

क्षेत्रीय प्रबन्धक

हिमाचल पथ परिवहन निगम, सोलन।

error: Content is protected !!