सूरजपुर विद्यालय में एसएमसी अध्यक्ष बने विनोद कुमार

सूरजपुर  में एसएमसी के अध्यक्ष बने विनोद कुमार, दयाचन्द उपाध्यक्ष।

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 30 जून ) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में प्रधानाचार्य मुनीष कमल की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में  करीब 70 अभिभावकों ने भाग लिया।

इस मौके पर विद्यालय प्रबन्धन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में विनोद कुमार को अध्यक्ष तथा दयाचन्द को उपाध्यक्ष चुना गया।

error: Content is protected !!