बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सोलन के प्रधान बने दौलत राम शर्मा

बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सोलन के प्रधान बने दौलत राम शर्मा

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : (22 जून) ऑल इण्डिया बीएसएनएल पेन्शनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की सोलन जिला इकाई के चुनाव लोक निर्माण विभाग कुनिहार विश्राम गृह में सम्पन्न हुए।

इस सभा की अध्यक्षता वी.पी. कौशिक सहायक जनरल सेक्रेटरी (ऑल इण्डिया कार्यकारिणी) द्वारा की गई। इसमें सभी सदस्यों की सहमति से निर्विरोध निम्नलिखित सोलन जिला की कार्यकारिणी के पदाधिकारी चुने गए। इस एसोसिएशन के प्रधान दौलत राम शर्मा, उप-प्रधान रत्न चंद गौतम, उप-प्रधान  पृथ्वी राज, सचिव विमल भारद्वाज, सह-सचिव के.एल. शर्मा कोषाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष जिया लाल, संगठन सचिव/ प्रेस सचिव वेद प्रकाश सैनी, लेखा परीक्षक प्रेम चंद चुने गए। 

आज की इस सभा में सीजीएचसी वेलनेस सैंंटर्ज हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में कम से कम एक केंद्र अवश्य होने की मांग रखी गई ताकि सभी पेंशन लाभार्थियों को इस पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्र में, स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो। सोलन में अपेक्स-डाइग्नोस्टिक-अस्पताल व इसी के साथ कुम्हारहट्टी स्थित एन.एम.यू. को भी पूर्व को भी एम्पलॉयड-अस्पताल की सूची में रखा जाए जिसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे जाने का प्रस्ताव रखा गया। इस सभा में लगभग 40 सदस्यों ने भाग लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!