कोटली स्कूल में बच्चों को मिलेगा प्रोटीन से भरपूर ढिंगरी मशरूम
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो (20 जून) राजकीय उच्च पाठशाला कोटली में चित्रक इक्को क्लब के मार्गदर्शन में मिशन व्हाइट अम्ब्रेला के अंतर्गत ढींगेरी (ऑयस्तर) मशरूम उत्पादन सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्राथमिक केन्द्राध्यक्ष श्री गुरुबक्श जी के संयुक्त प्रयासों से विद्यालय परिसर में मशरूम की सफल खेती की गई । इस कार्यक्रम का संचालन इक्को क्लब प्रभारी श्रीमती उषा कंवर द्वारा किया गया / उन्होंने विद्यार्थियों को मशरूम उत्पादन की तकनीकों, इसके पोषण महत्व तथा स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। इस कार्य का महत्व व्यावहारिक शिक्षा प्रदान कराने के साथ-साथ पोषण के प्रति जागरूक बनाना है। विद्यालय में तैयार की गई ढींगरी मशरूम को प्राथामिक केन्द्र पाठशाला कोटली तथा उच्च पाठशाला कोटली के विद्यार्थियों के मिड डे-मील में शामिल किया गया। जिसका बच्चों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। विद्यार्थियों ने मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से सिखते हुए कृषि एवं स्वरोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की।
