अर्की महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से होगी आरंभ

अर्की महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से होगी आरंभ ।

बाघल टाइम्स

अर्की  ब्यूरो (29 मई) राजकीय महाविद्यालय अर्की में शैक्षणिक सत्र 2026 – 27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पहली जून से शुरू होगी। महाविद्यालय में इस बार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार बीए प्रथम वर्ष, बीएससी प्रथम वर्ष,बीकॉम प्रथम वर्ष और बीसीए प्रथम वर्ष की एडमिशन में सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। जबकि द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के दाखिले रोल ऑन आधार पर वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत ही जारी रहेंगे।

 

महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने बताया कि अर्की महाविद्यालय में 1 जून से प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन ऐडमिशन पोर्टल के माध्यम से शुरू हो जाएगी और 19 जून तक जारी रहेगी। उन्होंने दाखिले के इच्छुक सभी छात्र-छात्राओं से कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट gcarki-hp@nic.in के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने की अपील की। प्राचार्या सुनीता शर्मा ने महाविद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारा महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल के लिए प्रतिबद्ध है। यहां के समर्पित शिक्षक और समृद्ध पुस्तकालय विद्यार्थियों के प्रतिभा को निखार रहे हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि अर्की महाविद्यालय में इस वर्ष से इग्नू का परीक्षा केंद्र शुरू हो चुका है तथा अर्की क्षेत्र के विद्यार्थियों को इग्नू से पढ़ाई करने के लिए शिमला सोलन और बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा अब इग्नू परीक्षा केंद्र की सुविधा अर्की महाविद्यालय में उपलब्ध है। अर्की कॉलेज में स्नातक कक्षाओं के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्सेज बीसीए पीजीडीसीए ऐड ऑन कोर्सेज भी उपलब्ध है। वही अर्की महाविद्यालय में अंग्रेजी, इतिहास,हिंदी और राजनीति शास्त्र में एम. ए.करने का अवसर भी इसी सत्र से मिलेगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!