भूमती स्कूल में प्रतिभा ठाकुर ऑल ओवर टॉपर, विज्ञान, वाणिज्य संकाय में महक ठाकुर, मयंक शर्मा प्रथम स्थान रहे।
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो : ( 06 मई ) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमती में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 97% रहा।
इसमें कला संकाय में प्रतिभा ठाकुर ने 478 अंकों के साथ प्रथम स्थान, हर्षित ठाकुर ने 472 अंको के साथ दूसरा, अंजली ठाकुर ने 455 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञान संकाय में महक ठाकुर ने 448 अंक लेकर प्रथम स्थान, हिमानी ने 390 अंक लेकर दूसरा स्थान, जागृति ठाकुर ने 357 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

वाणिज्य संकाय में मयंक शर्मा ने 445 अंक लेकर प्रथम स्थान, पूर्व ठाकुर और कार्तिक शर्मा ने 427 अंक लेकर दूसरा स्थान, लक्षिता शर्मा ने 380 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने अभिभावकों बच्चों और अध्यापकों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।