प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रतिभा कंवर ने मंडी के सरकाघाट में हुए 19 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सरकार से उठाए सवाल
बाघल टाइम्स
कुनिहार ब्यूरोप्र( 13 अप्रैल) प्रदेश भाजपा उपाध्क्षक्ष प्रतिभा कंवर ने मंडी के सरकाघाट में हुए 19 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सरकार से सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जमीनी घाेटालों को दबाने में लगी है तो दूसरी और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। उन्होंने जारी बयान में कहा कि सरकाघाट में 19 साल की कालेज छात्रा की निर्मल हत्या के मामले में प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्यारा एक नशेड़ी बताया जा रहा है। एक ओर सरकार नशे और महिला सुरक्षा के दावे करती है लेकिन दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं दर्शाती हैं कि नशा किस तरह से युवाओं को बबार्द कर रहा है। इससे पहले भी मंडी में ही एक बौद्ध भिक्षु की हत्या में नशेड़ियों का हाथ था। प्रदेश सरकार के दावों की पोल इस तरह के हत्याकांड खोल रहे हैं। प्रतिभा कंवर ने कहा कि आज प्रदेश में बच्चियों से दुष्कर्म, महिलाओं से मारपीट, तेजाब कांड जैसी घटनाओं ने स्वजन की चिंता बढ़ा दी है। सरकार जितने भी दावे कर ले लेकिन यह घटनाएं प्रशासनिक और कानून व्यवस्था को कटघरे में खडा करती है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कार्रवाई हो।
उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा एक बड़ा प्रश्न है, लेकिन जिस तरह से दिन दिहाड़े यह हत्या हुई है इससे पता लगता है कि नशेड़ी किस तरह से सक्रिय हैं। दूसरी ओर सरकार केवल अपने चहेतों को बचाने में जुटी है। संस्थान बंद करने की प्रक्रिया लगातार जारी है तो लोगों को सुविधाओं के नाम पर केवल बयानबाजी ही सुनने को मिल रही है। न तो सरकार 1500 रुपये दे पाई और न ही अब बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बना पा रही है। मुख्यमंत्री आए दिन दावे तो बड़े बड़े करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत अब जनता के सामने आ चुकी है और आने वाले समय मे सरकार को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।