दाड़लाघाट के अंबुजा कोल यार्ड में ट्राले से 1.29 ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज

दाड़लाघाट के अंबुजा कोल यार्ड में ट्राले से 1.29 ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 10 अप्रैल ) पुलिस थाना दाड़लाघाट के क्षेत्र में नशा तस्करी से जुड़ा एक मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को अम्बुजा चौक के पास गुप्त सुत्रों से यह सूचना प्राप्त हुई कि अम्बुजा कोल यार्ड में ट्राला नम्बर एचपी-11डी-6310 खड़ा है जिसमें इसका चालक लाल चंद व परिचालक रवि शर्मा बैठे है तथा यह दोनों इस ट्राले में बैठकर चिट्टा/हेरोइन का सेवन करने व बेचने का धंधा कर रहे है।

यदि इसी समय इस ट्राले की तलाशी की जाए तो भारी मात्रा में चिट्टा बरामद हो सकता है। पुलिस द्वारा ट्राले की तलाशी लेने पर 1.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी में प्रयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!