नागड़ एकादश ने रोमांचक जीत के साथ अगले दौर में किया प्रवेश , शशिकांत ने खेलों से जुड़े रहने का दिया संदेश।

अर्की के शहरोल में नागड़ एकादश जीता, शशिकांत ने खेलों से जुड़े रहने का दिया संदेश।

बाघल टाइम्स

जयनगर ब्यूरो : ( 01 फरवरी ) अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत शहरोल के अंतर्गत कोट का घाट खेल मैदान में आयोजित एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में बखालग-11 बनाम नागड़-11 के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया।

इस दौरान मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा मौजूद रहे। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में अर्की के युवा नेता शशिकांत गौतम मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ आए समाजसेवी अश्वनी कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शशिकांत गौतम ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए ग्राम पंचायत शहरोल के लिए क्रिकेट किट देने की घोषणा की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा देते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

18 जनवरी से शुरू हुई इस क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपये पुरस्कार राशि व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये व पुरस्कार राशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

इस मैच में बखालग-11 ने कुल 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागड़-11 ने 9 ओवर में ही जीत हासिल कर  अगले दौर में प्रवेश किया । मैच में 38 रन की नाबाद पारी खेलने वाले यश मैन ऑफ दी मैच रहे।

यह क्रिकेट प्रतियोगिता ग्राम पंचायत शहरोल द्वारा करवाई जा रही है, जिसमें युवा क्लब की ओर से जितेंद्र, भूपेंद्र, मनोज, मुकेश, विशाल, जैनेश, गौरव, हनी ने अहम भूमिका निभाई है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!