अर्की के जलाणा स्कूल को दिल्ली में मिला ग्रीन स्कूल का पुरस्कार। 

अर्की के जलाणा स्कूल को दिल्ली में मिला ग्रीन स्कूल का पुरस्कार।

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 30 जनवरी ) शिक्षा खंड अर्की के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला जलाणा को हिमाचल प्रदेश विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण काउंसिल द्वारा लगातार दूसरी बार ग्रीन स्कूल के रूप में चयन किया गया है।

इस संदर्भ में नई दिल्ली में भारतीय विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र में 30 जनवरी को पाठशाला की यूथ एंड इको क्लब प्रभारी अनीता कंवर को सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की निदेशक सुनीता नारायण ने सम्मानित किया।

पाठशाला की मुख्याध्यापिका एवं यूथ एंड इको क्लब प्रभारी अनीता कंवर ने इस पुरस्कार का श्रेय स्कूल प्रबंधन समिति, विद्यार्थियों, अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों को दिया है। गौरतलब है कि इस वर्ष पूरे हिमाचल से 30 सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को यह पुरस्कार मिला है, जिनमें केवल दो ही प्राथमिक पाठशालाएं है।

इस पुरस्कार से जलाणा क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!