अर्की के बलेरा में नशा निवारण समिति का गठन।

अर्की के बलेरा में नशा निवारण समिति का गठन। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 26 अगस्त ) उपमंडल की ग्राम पंचायत बलेरा में प्रधान आशीष कौशल की अध्यक्षता में नशा निवारण समिति का गठन किया गया।

इस अवसर पर उप प्रधान लेखराज, बीडीसी सदस्य शशि कांत शर्मा, बलेरा स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर, सचिव धर्मेंद्र शर्मा, आशा वर्कर कांता देवी, समाज सेवक अमरनाथ कौशल, जीत राम ठाकुर समिति के सदस्य बनाये गए। इसके साथ ही पुलिस विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए पुलिस कांस्टेबल विशाल शर्मा ने भी भाग लिया।

इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नशा और नशे से जुड़ी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दिशा में पंचायत और पुलिस विभाग मिलकर कड़ी निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए यह संकल्प लिया गया कि पंचायत स्तर पर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर धीरज ठाकुर, प्रियंका भाटिया, देव राज आदि मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!