राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में कैरियर काउंसिलिंग पर कार्यक्रम का आयोजन
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो (14 अगस्त) राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में कैरियर काउंसिलिंग और प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ बी. एस. चौहान ने ‘डिकोडिंग इनबॉर्न टैलेंट्स थ्रू डी एम आई टी ‘ विषय पर व्याख्यान दिया।
डॉ बी एस चौहान ने कहा q8 कि डीएमआईटी एक वैज्ञानिक मूल्यांकन तकनीक है जो व्यक्ति की उंगलियों, हथेलियों और तलवों पर मौजूद लकीरों के पैटर्न का विश्लेषण करती है। यह तकनीक डर्मेटोग्लिफ़िक्स के सिद्धांतों पर आधारित है, जो यह मानता है कि हर व्यक्ति के फिंगरप्रिंट पैटर्न अद्वितीय होते हैं और उनकी जन्मजात प्रतिभा, सीखने की शैली और बुद्धिमत्ता को दर्शाते हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।