अर्की महाविद्यालय में एम ए राजनीति शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी और इतिहास विषय में प्रवेश प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरु

अर्की महाविद्यालय में एम ए राजनीति शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी और इतिहास विषय में प्रवेश प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरु

बाघल टाइम्स

अर्की (सोलन) राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 20जुलाई से शुरू हो रही है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी एम.ए. हिंदी, एम.ए. राजनीति शास्त्र, एम.ए. इतिहास तथा एम.ए. अंग्रेज़ी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु महाविद्यालय की वेबसाइट gcarki-hp@nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज सही प्रकार से अपलोड करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि एडमिशन से संबंधित नवीनतम जानकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय के कार्यालय से संपर्क कर सकते है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी समय रहते आवेदन करें और घर द्वार पर उच्चतम शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त करें।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!