शिवा स्टोन क्रेशर खनलग के कर्मचारियों ने रोपे 151 पौधों, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शिवा स्टोन क्रेशर खनलग के कर्मचारियों ने रोपे 151 पौधों, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। 

बाघल टाइम्स

उपमंडल के शिवा स्टोन क्रेशर खनलग के कर्मचारियों ने मां काली मंदिर परिसर खनलग के आसपास विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पौधारोपण किया।

जानकारी देते हुए कर्मचंद वर्मा ने बताया कि क्रेशर कर्मचारियों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के 151 पौधों का पौधारोपण किया गया जिसमें मुख्य रूप से गुलबेरिया, चड़ीनू , शहतूत, जामुन, बहेड़ा, कचनार, दरैक, आंवला सहित अन्य फलदार पौधों का पौधारोपण किया।

उन्होंने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध हैं और समाज के प्रतेक वर्ग को पौधारोपण करना चाहिए। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!