मंडी की मुश्किल सीट निकालने के बाद लगा था मंत्री बनूंगी : कंगना
बाघल टाइम्स
मंडी ब्यूरो (16 जुलाई) मंडी की सांसद कंगना रणौत अपने एक पुराने साक्षात्कार को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस साक्षात्कार में उन्होंने राजनीति में अपनी भूमिका, मंत्री पद की अपेक्षा और सांसद के तौर पर आ रही चुनौतियों पर खुलकर बात की है।

एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि जैसा मेरा प्रोफाइल है और जिस पेशे से मैं आती हूं, मैं एक फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखिका हूं। मैंने एक बहुत ही मुश्किल सीट जीती थी। मेरे योगदान को देखते हुए मुझे लग रहा था कि मैं मंत्री बनूंगी और कोई विभाग मिलेगा।
कैबिनेट में कई मंत्री फर्स्ट टाइमर मंत्री हैं। कंगना ने कहा कि उन्हें बतौर सांसद काम करने में मजा नहीं आ रहा। भाजपा ने टिकट देते कहा था कि 60 से 70 दिन काम करना है। इसके बाद अपना काम करती रहना। कंगना ने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में जनता के बीच जाने में उनकी पूरी सैलरी खर्च हो जाती है।