अर्की के देवरा में श्रम दान कार्यक्रम मे 350 पौधों रोपे

अर्की के देवरा में श्रम दान कार्यक्रम मे 350 पौधों रोपे

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 15 जुलाई ) उपमंडल की ग्राम पंचायत देवरा में श्रम दान कार्यक्रम के तहत वन बीट में अलग-अलग प्रजातियों के करीब 350 पौधों का पौधारोपण किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी किशोरी लाल भारद्वाज, वन खंड अधिकारी भगत राम, गृह रक्षा प्रभारी 11वीं वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र कोटली की अध्यक्षता में समस्त पदाधिकारियों व गृह रक्षकों ने मिलकर पौधारोपण किया।

इस दौरान आंवला, बांस, हरड़, कचनार, दाड़ू, चढ़ीनू , पाजा आदि कई किस्मों के पौधों का पौधारोपण किया गया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!