अर्की पुलिस ने दानोघाट में पकड़ी शराब की बड़ी खेप,चालक गिरफ्तार

अर्की के जयनगर इलाके का 37 वर्षीय व्यक्ति शराब तस्करी में गिरफ्तार

बाघल टाइम्स

जयनगर ब्यूरो : ( 27 जून ) पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत इलाके में नशा तस्करी से जुड़ा एक मामला सामने आया है।

पुलिस टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू इलाकें में रवाना थी। जब यह टीम दानोघाट में नाकाबंदी पर मौजूद थी तो उसी समय एक बोलेरो कैम्पर न० एच०पी०-63बी-4674 आई जिसे पुलिस टीम ने चैकिंग के लिए रोक लिया। इस गाड़ी से तलाशी के दौरान 04 पेटियां गत्ता जिनमें प्रत्येक पेटी में हिम संतरा शराब के 180 मि.ली. के 50-50 पव्वे कुल 200 पव्वे, 750 मि.ली. की 180 बोतलें देसी शराब और 15 पेटियां 230 बोतलें देसी व 24 बोतलें अंग्रेजी शराब कुल 21 पेटियां शराब बरामद की गई। वहीं बोलेरो कैम्पर का चालक कोई भी परमिट व वैध कागजात पुलिस को पेश नहीं कर सका। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा यह मामला दर्ज कर लिया गया। इस मामले में संलिप्त वाहन बोलेरो कैम्पर न० एच०पी०-63बी-4674 को भी जब्त कर लिया गया।

आरोपी चालक मनोहर लाल  गांव  जयनगर तहसील अर्की (सोलन) आयु 37 साल को बीएनएसएस की धारा 35 (3) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है।

मामले की पुष्टि डीएसपी संदीप शर्मा ने की है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!