दाड़लाघाट महाविद्यालय में 30 जून को होगा इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन

दाड़लाघाट महाविद्यालय में 30 जून को होगा इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (27 जून)राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में 30 जून को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इंडक्शन कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत प्रातः 10 बजे से होगी। प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 10 बजे प्रातः किया जाएगा। 

 

प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थी अपने अभिभावकों के संग इस इंडक्शन कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को महाविद्यालय से जुड़ी कार्यप्रणाली से अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा प्राध्यापक अपने परिचय के साथ साथ कमिटियों का विवरण भी प्रस्तुत करेंगे ।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!