भाषण प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन की तमन्ना  प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन की तमन्ना  प्रथम

बाघल टाइम्स

चंडी /अर्की ,ब्यूरो (26 जून) पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया गया  जिसमें सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में नशा निवारण शपथ विद्यार्थियों के द्वारा ली गई, इसके पश्चात विद्यालय में अंतर सदनीय भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें भगत सिंह सदन की तमन्ना प्रथम, महात्मा गांधी सदन की प्रियंका द्वितीय व सावित्रीबाई फुले सदन की मोनिका तृतीय स्थान पर रही।

 

कार्यवाहक प्रधानाचार्या अमिता कौशल ने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!