चंडी (अर्की) विद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया चतुर्थ मां सरस्वती स्थापना दिवस

चंडी (अर्की) विद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया चतुर्थ मां सरस्वती स्थापना दिवस।

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (19 जून) वीरवार को पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की ) ने चतुर्थ मां सरस्वती स्थापना दिवस हर्षोल्लाह से मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने शिरकत की, जिनके सुपुत्र पवन की याद में इस मंदिर की स्थापना की गई है।उनकी पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

इस अवसर पर नीट की परीक्षा पास करने वाले गौरव को विद्यालय परिवार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बता दें हाल ही में गौरव चंडी (अर्की) विद्यालय के छात्र ने नीट की परीक्षा में 557/ 720 अंक हासिल कर न केवल परिवार बल्कि विद्यालय व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह थी कि  इस परीक्षा के लिए गौरव  कहीं से भी कोचिंग नहीं ली !

जीवविज्ञान के प्रवक्ता अनिल अरोड़ा ने गौरव की इस उपलब्धि पर 11000 रु. की राशि  प्रदान की।  छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों व अपने माता-पिता को दिया है

भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि कड़ी मेहनत व लग्न से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही गौरव व पूर्व छात्रों ने बोर्ड की मेरिट में स्थान दिलाकर इस विद्यालय का नाम रोशन किया है।

 

इस अवसर पर नशा निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत डीएसपी संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने की सलाह व विस्तृत जानकारी दी। गौरतलब हो कि संदीप शर्मा ने चंडी (अर्की) विद्यालय को गोद लिया है. इस मौके पर ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के उप प्रधान तुलसीराम, रामकृष्ण सहित विद्यालय स्टाफ व अन्य लोग मौजूद रहे!

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!