अर्की के श्री बनिया देवी में 13 मई को जागरण 14 मई को होगा विशाल दंगल

अर्की के बनिया देवी में 13 मई को जागरण 14 मई को होगा विशाल दंगल । 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (12 मई ) अर्की उपमंडल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ माता श्री बनिया देवी (बखालग) में मंदिर कमेटी और महावीर दंगल समिति बनिया देवी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में बनिया देवी में विशाल भजन संध्या और वार्षिक दंगल मेले के आयोजन का कार्यक्रम तय किया गया।

 

कमेटी की ओर से जानकारी देते हुए मनोहर शर्मा ने बताया कि बैठक मे निर्णय लिया गया कि

 बनिया देवी में 13 मई को विशाल जागरण तथा विशाल भंडारा होगा इस मौके पर भजन गायिका कृतिका तनवर कुनिहार, प्रीत भट्ट सोलन, नवीन सांख्यान बिलासपुर द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी वहीं 14 मई को महावीर दंगल समिति  बनिया देवी द्वारा वार्षिक दंगल मेला का आयोजन किया जाएगा जिसमे प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के पहलवान अपना दम खम दिखाएगें! 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!