रामशहर और बद्दी तहसील में कागजात बनाने में दलाली के आरोप, राजस्व मंत्री ने दिए जांच के आदेश

रामशहर और बद्दी तहसील में कागजात बनाने में दलाली के आरोप, राजस्व मंत्री ने दिए जांच के आदेश। 

बाघल टाइम्स

जयनगर ब्यूरो : ( 05 मई ) सोलन जिला के अंतर्गत रामशहर और बद्दी की तहसीलों में जनरल पावर ऑफ अटर्नी बनाने में दलाली के आरोप लगे है।

यह आरोप जयनगर मलौण परगना के सामाजिक कार्यकर्ता आर.एस. ठाकुर ने एक शिकायत पत्र के माध्यम से लगाये है। 

आर.एस. ठाकुर ने इस मुद्दे की जांच के लिए प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को एक शिकायत पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाये हैं कि पिछले कई सालों से रामशहर और बद्दी की तहसीलों में बाहरी राज्यों के लोगों की जनरल पावर ऑफ अटर्नी बनाने के धंधे में कुछ एक चुनिंदा दलाल, लंबरदार और साक्षियों ने पंजीकरण अधिकारियों के साथ मिलीभगत से एक दिन में सैकड़ों जनरल पावर ऑफ अटर्नी के कागजात बनाने का धंधा बना रखा है और उसके फिक्स्ड पैसे भी लिए जा रहे हैं। जिसके चलते स्थानीय लोगों को असुविधा के साथ कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

 

वहीं, इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए राजस्व मंत्री द्वारा इस मामले में जिलाधीश सोलन को संबंधित तहसीलदारों पर विभागीय जांच करके शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!