जय मां बनिया देवी स्पोर्ट्स क्लब दाड़लाघाट ने आयोजित की कबड्डी प्रतियोगिता 

जय मां बनिया देवी स्पोर्ट्स क्लब दाड़लाघाट ने आयोजित की कबड्डी प्रतियोगिता 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (26 अप्रैल)जय मां बनिया देवी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ  शनिवार को चौधरी कंप्लेक्स दाड़लाघाट में हुआ। 

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा  जबकी  विशेष अतिथि जय देव ठाकुर तथा डिग्री कॉलेज की प्राचार्य रुचि शर्मा समेत ओबीसी जिला सोलन अध्यक्ष  नरेश चौधर मौजूद रहे।

इस अवसर पर आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया । 

प्रतियोगिता के पहले दिन में अर्की स्टार का मुकाबला कोहबाग से हुआ । जिसमें कोहबाग ने 83 अंक हासिल किए जबकि अर्की टीम 30अंक ही प्राप्त कर सकी। दूसरे मैच में जय मां बनिया देवी का मुकाबला दाड़लाघाट ब्वॉयज के साथ हुआ जिसमें जय मां बनिया देवी स्पोर्ट्स क्लब ने 81 और दाड़लाघाट ब्वॉयज ने 29 अंक हासिल किए जिसके बाद जय मां बनिया देवी स्पोर्ट्स क्लब ने अगले चरण में अपनी जगह बनाई । 

मुख्य अतिथि ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल की भावना होती है तथा वह नशे से दूर रहते हैं । 

इस मौके पर मनोज वर्मा राहुल वर्मा,हेम राज गौतम ,कर्म चंद चौधरी ,राहुल चौधरी ,संजू शर्मा राजू चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!