लड़ोग स्कूल में विश्व जल दिवस पर निकाली रैली
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो : ( 23 मार्च ) राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में विश्व जल दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञान अध्यापिका सरोज कुमारी द्वारा विश्व जल दिवस पर प्रकाश डाला गया तथा इस दिन को मनाने के उद्देश्य से बच्चों को अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने इस वर्ष के लिए विश्व जल दिवस के लिए निर्धारित थीम ग्लेशियर संरक्षण पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
विद्यालय द्वारा आम जनता को जल के महत्व को समझाने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय की मुख्याध्यापिका मनोरमा चढ्ढा ने विद्यालय परिसर से रैली को रवाना किया, जिसमें सभी बच्चों व अध्यापकों ने भाग लिया।
हमारे जीवन में जल के महत्व व भविष्य के लिए जल विषय पर बच्चों ने पोस्टर व बैनर बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जल संरक्षण की शपथ भी ली गई।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकों ने अपना सहयोग दिया।