आई टी आई अर्की  में एक  दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

आई टी आई अर्की  में एक  दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (20 मई) औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्की में बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्की के सौजन्य से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदु शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम मे पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा बाल विवाह अधिनियम के बारे में विद्यार्थियों एवं संस्थानों के प्रमुखों को महत्वपूर्ण अधिनियमों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शिवविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं समुदाय के लोगों को इन कानूनों के प्रति जागरूक करना तथा उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना था।

 

इस अवसर पर डॉ. प्रियंका ने पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट तथा पोक्सो एक्ट पर विस्तृत जानकारी दी, जबकि अधिवक्ता रमन ने घरेलू हिंसा अधिनियम और बाल विवाह अधिनियम पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बच्चों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!