प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल : रतन सिंह पाल

प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल : रतन सिंह पाल

बाघल टाइम्स

 भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।  सोलन जिला के चायल में प्रवासी महिला के साथ जो घटना सामने आई है, उसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है। देवभूमि में इस तरह की अमानवीयता की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। इस घटना ने पूरे प्रदेश की छवि को धूमिल करने का काम किया है।  प्रेस ब्यान जारी करते हुए  उन्होंने कहा कि अब खामोश बैठने का वक्त नहीं है। इस मामले में सरकार द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

 

जिला अध्यक्ष  ने कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले औद्योगिक नगरी बद्दी में गैंगरेप का मामला सामने आया था। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं हैं।

पाल ने कहा कि सरकार द्वारा इस तरफ़ की चुप्पी भी आपराधिक प्रवृति के लोगों का मनोबल बढ़ाती है और इनसाफ के लिए आवाज उठाने वाले लोगों का मनोबल तोड़ती हैं। ऐसे में सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। जो पार्टी सत्ता में आने से पहले महिलाओं को लुभावने वादे देने की बातें करती थी परन्तु उन्ह वादों को पूरा करना तो दूर की बात महिलाओं की सुरक्षा भी नही कर पा रही है  जो की सुख्खू सरकार  के लिए शर्मनाक बात है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!