खाई में गिरा कैंटर, एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच की मौत

खाई में गिरा कैंटर, एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच की मौत

बाघल टाइम्स नेटवर्क

 

14 मई /   धर्मशाला के उथड़ाग्रां में एक कैंटर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इसके चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैंटर में लोग गेहूं की कटाई कर उसे लाद कर ला रहे थे।

 

लेकिन उथड़ाग्रां के पास संपर्क मार्ग पर कैंटर अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 100 मीटर नीचे लुढ़क गया जिसके चलते चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल महिला ने टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

 

 

बताया जा रहा है कि इनमें से तीन लोग एक ही परिवार के थे।  उधर पुलिस मौके पर पहुंचकर  दुर्घटना की जाँच में जुट गई है। 

error: Content is protected !!