सीमेंट उद्योग तथा ओप्रेटरों के विवाद सुलझने तक बाहरी राज्यों से  हिमाचल में सीमेंट  ढुलान न करे ऑप्रेटर : कौंडल

सीमेंट उद्योग तथा ओप्रेटरों के विवाद सुलझने तक बाहरी राज्यों से  हिमाचल में सीमेंट  ढुलान न करे ऑप्रेटर 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (03 दिसंबर)  ट्रक  चालकों द्वारा  बाहरी  क्षेत्रों से  ओवर लोड सीमेंट  ढुलान का कार्य जारी है। वहीं  अंबुजा तथा एसीसी के ट्रक ऑप्रेटर भी  इन  ट्रकों के लिए देर रात तक नाके बन्दी कर रहें है और जगह जगह पर  ओवर लोड  ट्रकों को पकड़ कर  उन्हे स्थानीय पुलिस के हवाले   किया जा रहा है।
समस्या  को बड़ता देख  अब ट्रक ऑपरटरों ने बाहरी राज्यों से सीमेंट ढुलान करने वाले ट्रक चालको पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। 
दी सोलन जिला ट्रक ऑप्रेटर युनियन  दाड़लाघाट के प्रधान  जय देव कौंडल ने बताया कि चालको  में आपसी  गतिरोध  ना बड़े इस लिए सभा ने  निर्णय लिया है कि  जब तक हिमाचल प्रदेश में एसीसी बरमाणा तथा अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट का मसला  हल नहीं हो जाता , कोई भी ट्रक चालक अंबुजा तथा एसीसी  सीमेंट लेकर  हिमाचल में प्रवेश न करें। उन्होंने अन्य जिलों सहित बाहरी राज्यों के  ओप्रेटरों से आग्रह किया है  कि  लोगों में  भारी रोष है यदि कोई ट्रांसपोटर इस रोष का शिकार होता है तो वह अपने नुक्सान का स्वयं जिम्मेवार होगा। 
उधर  सीमेंट उद्योगों की तालाबंदी को करीब बीस दिन हो गायें है   और ओप्रेटरों का आक्रोश जारी  है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!