बातल गाँव के दिनेश चंद को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (27 जुलाई)  ग्राम पंचायत बातल निवासी दिनेश चंद शर्मा को आज एसडीएम अर्की केशवराम ने अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । बता दें दिनेश शर्मा ने कोविड काल के दौरान कोविड पीड़ितों की सहायता हेतू हजारों  रुपए की राशि प्रशासन को भेंट की थी , इसके अलावा गरीब बच्चों की फीस व अन्य सामाजिक कार्याें के लिए बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाले दिनेश चंद अपनी मेहनत की कमाई से दान करते रहते हैं । 

एसडीएम केशवराम ने इस अवसर पर कहा कि दिनेश चंद ने कोविड काल के दौरान पीड़ितों की सहायता कर के अत्यंत सराहनीय कार्य किया है ! उन्होने आशा जताई कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार मानवता की सेवा करते रहेंगे ! 

दिनेश शर्मा तीन वर्ष पूर्व लोक निमार्ण विभाग से बेलदार के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं । 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!