मुख्यमंत्री ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

बाघल टाइम्स

शिमला (25जुलाई)  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। 

मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 

मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कुशल मार्गदर्शन में देश नई ऊॅंचाइयां हासिल करेगा। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!