अर्की भाजपा 06 अप्रैल को मनाएगी पार्टी स्थापना दिवस
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो : ( 05 अप्रैल ) भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल द्वारा 06 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी देते हुए भाजपा अर्की मंडल की अध्यक्षा रीना भारद्वाज ने कहा कि 06 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस है और इसी दिन श्री रामनवमी महापर्व भी है।

इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में सजावट करना, दीप माला करना, पार्टी का झंडा फहराना और अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर इसकी सेल्फी को सोशल मीडिया व सरल ऐप पर अपलोड करना है।
उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय में पहुंचकर इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।