शालाघाट मे 29 मई को होगा विशाल दंगल

     शालाघाट मे 29 मई को होगा विशाल दंगल

बाघल टाइम्स

अर्की (19 मई) शालाघाट के अर्जुन खेल मैदान में 29 मई को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को शालाघाट दंगल कमेटी की बैठक हुई जिसमें डीडी शर्मा को 18वीं बार दंगल  अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

जानकारी देते हुए अध्यक्ष डीडी शर्मा ने बताया कि इस बार प्रदेश सहित पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवान दंगल में अपना दमखम दिखाएंगे। 

 

 

उन्होंने कहा कि इस बार तीन मालियाँ रखी है जिसमें बड़ी और छोटी माली के अलावा बाघल केसरी की माली रहेगी। 

उन्होंने बताया कि बाघल केसरी के लिए हिमाचल प्रदेश के पहलवानों के बीच मुकाबला होगा जबकि अन्य दो खिताबों के लिए मुकाबला ओपन रहेगा।

उन्होंने कहा कि तीनों मालियों के विजेताओं को गुरज के साथ उचित इनाम दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि दंगल ठीक एक बजे शुरू कर दिया जाएगा। 

इस मौके पर कोलका पंचायत प्रधान यशपाल कश्यप, राजेंद्र रावत, हेतराम वर्मा,धन्ना लाल, प्रेम चंद राजेश ,हरीश हेमन्त शर्मा ,प्रकाश, मोहन लाल, परमानंद वर्मा, रोशन शर्मा, मेहर चंद, राकेश, कामेश्वर, प्रकाश, मनसा राम, मुनि लाल, केशवराम , पूर्णचंद समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!