लडो़ग स्कूल में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल, रैली निकाल किया जागरूक।
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो : ( 04 अप्रैल ) राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में कांगड़ा भूकंप की 120वीं वर्षगांठ पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के उद्देश्य को लेकर प्रेरणा और दीपिका शर्मा ने कांगड़ा में 04 अप्रैल 1905 में आई भूकंप रूपी आपदा से हुई हानि से सभी बच्चों को अवगत करवाया।
इसके साथ ही विद्यालय की आपदा कमेटी के अध्यक्ष यशपाल वर्मा ने भी बच्चों को प्राकृतिक आपदाओं से बचने के तरीके बताएं। उन्होंने विश्व में आई अनेक प्रकार की आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़, आग लगना, ज्वालामुखी फटना इत्यादि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भूकंप जैसी आपदा के आने पर क्या करना चाहिए, उसके लिए विद्यालय में मॉक ड्रिल करवाई गई।

इसके साथ ही आग लगने जैसी आपदा से बचने के लिए भी मॉक ड्रिल करवाई गई। इसके बाद आपदा प्रबंधन को लेकर विद्यालय परिसर से स्थानीय बाजार चौंरटु तक एक जन जागरूकता रैली निकाली गई। इन सभी कार्यों को करने में विद्यालय की मुख्याध्यापिका सहित उच्च विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के सभी अध्यापक एवं बच्चों ने विशेष रूप से विद्यालय की भारत स्काउट एंड गाइड के छात्रों का योगदान रहा।
इस अवसर पर एसएमसी प्रधान बंती तनवर एवं एसएमसी के सदस्य श्यामलाल चौधरी व अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।